मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से 19 नवंबर से बूथ स्तर पर मतदाता पंजीकरण अभियान चलाने को कहा। अपात्र और दोहरे नाम हटवाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए भाजपा 19 नवंबर से मैदान में उतरेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाने की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं को सूची से अपात्र और दोहरे नामों को हटवाने के साथ नए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने का काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के संशोधन को लेकर विपक्षी दलों पर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक अभियान का मक़सद सूची को पारदर्शी बनाना है, ताकि हर पात्र व्यक्ति का नाम दर्ज हो।
