up-tourism-policy-amendment-six-room-hotels-baghpat-yoga-centre

योगी कैबिनेट ने पर्यटन नीति-2022 में संशोधन को मंज़ूरी दी। छोटे होटल भी सरकारी प्रोत्साहन पा सकेंगे और बागपत में योग-वेलनेस सेंटर बनेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन में निवेश और रोज़गार बढ़ाने के लिए पर्यटन नीति-2022 में संशोधन को मंज़ूरी दी है। अब सिर्फ़ छह कमरों वाले होटल भी सरकारी प्रोत्साहन के पात्र होंगे। यह छोटे होटल कारोबारियों के लिए राहत है।

कैबिनेट ने बागपत में 300 करोड़ रुपये की लागत से योग और वेलनेस केंद्र बनाने को भी हरी झंडी दी। बताया गया कि यह केंद्र योग-ध्यान के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देगा। यहां आने वाले पर्यटक पुरा महादेव मंदिर, जैन परंपरा से जुड़े स्थलों और महाभारत कालीन स्थलों तक भी पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply