अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा। कथित गड़बड़ियों को उजागर करने की रणनीति जारी रहेगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में साफ़ किया कि विपक्ष चुनावों का बहिष्कार करने की राह पर नहीं है। उनके मुताबिक विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को सामने लाने का काम जारी रखेंगे।
राहुल का कहना था कि विपक्ष कोई ऐसा क़दम नहीं उठाना चाहता जिससे जनता की नज़र में चुनाव की वैधता पर सवाल खड़े हों। उन्होंने यह भी माना कि इससे भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था कमज़ोर पड़ सकती है।
यानी विपक्ष की रणनीति मैदान में रहकर सवाल पूछने की है, मैदान छोड़ने की नहीं। इस बयान पर सत्ता पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
