विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायकों का गोपनीय सर्वे करा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं।
उत्तराखंड में चुनावी साल की सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा अपने मौजूदा विधायकों का प्रदर्शन परखने के लिए कई स्तर पर गोपनीय सर्वे करा रही है।
पार्टी सूत्रों के हवाले से संकेत हैं कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कुछ चेहरे बदले भी जा सकते हैं। यानी हर विधायक के लिए टिकट की राह इस रिपोर्ट से होकर गुज़रेगी।
इधर कांग्रेस ने भी दावेदारों की ताक़त जांचने और जिताऊ उम्मीदवार तलाशने के लिए अपने स्तर पर सर्वे शुरू कर दिया है। दोनों दलों में टिकट की होड़ अभी से तेज़ होती दिख रही है।
